बाबा बर्फानी की पहली पूजा आज संपन्न
भोपाल [ महामीडिया] अमरनाथ यात्रा शुरू होने के 3 दिन पहले आज सोमवार को बाबा बर्फानी की पहली पूजा हुई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा की। इस साल 3 जुलाई से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन खत्म होगी। कुल 57 दिनों की यात्रा चलेगी। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी की 'प्रथम पूजा' संपन्न हो गई है इस विशेष अनुष्ठान के साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।