भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद

भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद

भोपाल [ महा मीडिया] भारतीय शेयर बाजार (सेंसेक्स और निफ्टी  ) बिकवाली के दबाव में लाल निशान के साथ गिरावट पर बंद हुए हैं। आईटी और फाइनेंशियल शेयरों में भारी बिकवाली, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट के कारण बाजार में यह कमजोरी दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी  दोनों ही प्रमुख सूचकांक नुकसान के साथ बंद हुए। इंफोसिस , टीसीएस , एचसीएल टेक, और टेक महिंद्रा समेत अन्य आईटी दिग्गज इंडेक्स में सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में शामिल रहे। शेयर बाजार में आज 29 जून को गिरावट रही। सेंसेक्स 372 अंक गिरकर 76,728 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी में भी 110 अंक की गिरावट रही।

सम्बंधित ख़बरें