न्यायपालिका की संवेदनशीलता उजागर
भोपाल [ महा मीडिया] इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने रविवार सुबह 6 बजे विशेष सुनवाई कर सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा के एक अभ्यर्थी को बड़ी राहत दी है। अदालत ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए अभ्यर्थी शालिनी पांडे को अस्थायी रूप से मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है। परीक्षा उसी दिन सुबह 9 बजे शुरू होनी थी। मामले की अत्यधिक तात्कालिकता को देखते हुए मुख्य जस्टिस के 27 जून 2026 के प्रशासनिक आदेश के बाद जस्टिस अमिताभ कुमार ने अपने आवास पर विशेष बैठक कर सुनवाई की एवं अनुमति प्रदान की।