म.प्र. की ग्राम पंचायतों में नयी व्यवस्था एक जुलाई से
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र .की ग्राम पंचायतों को मिलने वाले सरकारी बजट और फंड आवंटन का पूरा ढर्रा बदलने जा रहा है। प्रदेश में अब पंचायतों को उनकी भौगोलिक स्थिति, विकास के स्तर और आबादी के आधार पर ए, बी और सी तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाएगा। नई गाइडलाइन के तहत जो पंचायतें सबसे ज्यादा पिछड़ी हैं जिला मुख्यालय से अत्यधिक दूरी पर हैं उन्हें 'सी' कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। इससे प्रशासनिक और राजनीतिक रूप से रसूखदार पंचायतें अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके विकास कार्यों का बड़ा बजट नहीं ले पाएंगी। एक जुलाई से पूरे देश के साथ म.प्र. में नयी व्यवस्था लागू होगी ।