फर्जी लोन एप से सावधान
भोपाल [ महामीडिया] आप अपना फोन स्क्रॉल कर रहे हैं। अचानक एक विज्ञापन पॉपअप हुआ। लिखा है ‘5 मिनट में पाएं लोन। ऑफर इतना लुभावना है कि आप खुद को रोक नहीं पाए और उस पर क्लिक कर दिया। लेकिन जरा रुकिए उस पर क्लिक नहीं करना है। ‘5 मिनट में पाएं लोन’ का दावा फ्रॉड है। फर्जी लोन ऐप एक गैर-अधिकृत और अवैध डिजिटल प्लेटफार्म हैं जो आरबीआई के पास पंजीकृत नहीं होते हैं। यह ऐप आसान और तुरंत लोन देने के बहाने आम लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और बाद में ब्लैकमेल या वसूली के हिंसक तरीके अपनाते हैं।साइबर क्राइम ने ऐसे ही फर्जी लोन एप्स के बारे में लोगों को सतर्क किया है जो इस प्रकार हैं :
फिनमोना– पर्सनल क्रेडिट
धनश्री सलाह
सफलस्कोर – ईजी लोन
फिनक्योर – क्रेडिट असिस्टेंट
रुपीजार – एसेट एक्सेस
एस लार्ज क्विक लोन असिस्टेंट
लोनब्लूम
ब्रायोक्रेडिट – क्रेडिट असिस्टेंट