शेयर बाजार भारी बढ़त पर
भोपाल [ महामीडिया]आज 25 जून को सेंसेक्स 800 अंक की तेजी के साथ 77,750 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 220 अंकों से ज्यादा की तेजी है।यह 24,250 पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में ऑटो और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है जिसमें प्रमुख सूचकांक और हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। बाजार के सकारात्मक रुख से निवेशकों के बीच उत्साह का माहौल है।