बच्चों को पोलियो की खुराक 28 जून को पिलवायी जाएगी

बच्चों को पोलियो की खुराक 28 जून को पिलवायी जाएगी

भोपाल [ महामीडिया] राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को भोपाल जिले में पांच वर्ष तक के तीन लाख 32 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में 2710 पोलियो बूथ बनाए हैं लोग अपनी सुविधा अनुसार पास के केंद्र पर जाकर बच्चों को पोलियो किखुराक पिलवा सकते हैं। बच्चों को पोलियो की खुराक (दो बूंद) पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह खुराक 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जानी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें