फ्रांस में गर्मी के कारण अब तक 58 लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया] फ्रांस में गर्मी के कारण अब तक 58 लोगों की मौत हो गई है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए नदियों, झीलों और नहरों में नहाने जा रहे हैं। इसके चलते पिछले कुछ दिनों में 40 लोगों की डूबकर मौत हो गई है। इनमें ज्यादातर युवा शामिल हैं। इसके साथ ही 18 लोगों की गर्मी में लू के चलते मौत हो गई हैं। हीटवेव के चलते गारोन नदी का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।फ्रांस ही नहीं यूरोप के 26 देश हीटवेव की चपेट में हैं। स्पेन, इटली और ब्रिटेन समेत 14 देशों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से ज्यादातर देशों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंचने के करीब है।