कटहल पोषक तत्वों का खजाना
भोपाल [ महामीडिया] कटहल पोषक तत्वों का खजाना है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में बेहद फायदेमंद है । यह विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और इम्युनिटी मजबूत होती है । कटहल एक ऐसा फल है जिसको कच्चा हो तो कटहल की सब्जी के रूप में और पका हो तो फल के रुप में खाते हैं। कटहल के पकने पर उसका कोवा निकालकर खाया जाता है। इसमें विटामिन ए, सी, बी6, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, फोलिक एसिड, मैग्नेशियम आदि होते हैं। वैसे तो ये सबको पता है कि कटहल फल और कटहल की सब्जी दोनो रूपों में खाया जाता है लेकिन यह कितने बीमारियों के लिए फायदेमंद है यह बहुत कम लोगों पता है। कटहल के पेड़ भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और दक्षिणपूर्व एशिया के अन्य देशों में बहुतायत से उगते हैं कटहल का वैज्ञानिक नाम आर्टोकार्पस हेटरोफिलस है और यह मोरेसी कुल से संबंधित है। यह मध्यम आकार का पेड़ है जिसे सभी मौसमों में उगाया जा सकता है² । यह फल कई पोषक तत्वों और विटामिनों से भरपूर होता है, जिसके कारण इस विशाल फल को सुपरफूड का दर्जा प्राप्त है! कटहल का औसत वजन 3.5 किलोग्राम से 10 किलोग्राम तक हो सकता है और यह 25 किलोग्राम तक बड़ा हो सकता है। कटहल का पेड़ लकड़ी उद्योगों के लिए लकड़ी का एक अच्छा स्रोत है। इसके अलावा, कटहल के पेड़ के कई हिस्सों का उपयोग औषधियों के निर्माण में किया जा सकता है । कटहल का रंग पीला-भूरा होता है और इसका बाहरी भाग षट्कोणीय शीर्षों से बना होता है ।
कटहल के पोषक तत्व
- ऊर्जा : 95 किलो कैलोरी
- कार्बोहाइड्रेट : 23.2 ग्राम
- आहार फाइबर : 1.5 ग्राम
- प्रोटीन : 1.72 ग्राम
- वसा : 1.5 ग्राम
- फ्रक्टोज : 9.19 ग्राम
- ग्लूकोज : 9.48 ग्राम
- सुक्रोज : 0.42 ग्राम
- कैल्शियम : 24 मिलीग्राम
- आयरन : 0.23 मिलीग्राम
- मैग्नीशियम : 29 मिलीग्राम
- फॉस्फोरस : 21 मिलीग्राम
- जस्ता : 0.13 मिलीग्राम
- तांबा : 0.076 मिलीग्राम
- मैंगनीज : 0.043 मिलीग्राम
- पोटेशियम : 448 मिलीग्राम
- सोडियम : 2 मिलीग्राम
- विटामिन सी : 13.7 मिलीग्राम
- राइबोफ्लेविन : 0.055 मिलीग्राम
- नियासिन : 0.92 मिलीग्राम
- विटामिन बी-6 : 0.329 मिलीग्राम
- फोलेट : 24 ग्राम