ब्लू ओरिजिन का न्यू ग्लेन रॉकेट परीक्षण के दौरान फटा

ब्लू ओरिजिन का न्यू ग्लेन रॉकेट परीक्षण के दौरान फटा

भोपाल[ महामीडिया] 

ब्लू ओरिजिन के न्यू ग्लेन रॉकेट में परीक्षण के दौरान ब्लास्ट हो गया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि धमाके के बाद रॉकेट आग के बड़े गोले में तब्दील हो गया। फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में गुरुवार रात करीब 9:00 बजे हॉटफायर टेस्ट किया जा रहा था। इसी टेस्ट के दौरान रॉकेट में गड़बड़ी आ गई और यह हादसा हो गया। यह टेस्ट आने वाले दिनों में होने वाले एक लॉन्चिंग की तैयारी के सिलसिले में किया जा रहा था। हॉट फायर टेस्ट किसी रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने से पहले उसके इंजन की क्षमता जांचने की एक बेहद जरूरी प्रक्रिया है। इसमें रॉकेट को लॉन्चपैड पर ही जमीन से कसकर बांध दिया जाता है। फिर तय समय के लिए उसके इंजनों को पूरी ताकत से चालू किया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें