मानसून श्रीलंका में अटका
भोपाल [ महामीडिया] दक्षिण-पश्चिम मानसून श्रीलंका पहुंच चुका है लेकिन कुछ बाधाओं के कारण इसकी आगे की रफ्तार धीमी पड़ गई है। आमतौर पर श्रीलंका में 20-22 मई तक दस्तक देने के बाद यह एक सप्ताह में केरल पहुंचता है लेकिन इस बार लगभग 6 दिन की देरी से पहुंचने के कारण भारत में मानसून की एंट्री भी थोड़ी आगे खिसकने की संभावना है। मानसून के आगमन के साथ ही श्रीलंका के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम की वजह से कुछ उड़ानों को डायवर्ट भी करना पड़ा है। मानसून का आगमन 3 से 4 जून के आसपास हो सकता है और यह शुरुआत कोई 'धमाकेदार' नहीं होगी बल्कि 'सॉफ्ट लैंडिंग' या धीमी गति से हो सकती है। शुरुआती दौर में भी मानसून के कमजोर रहने की संभावना है।