ग्वालियर और मुरैना में बारिश
भोपाल [ महामीडिया] नौतपा के बीच मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। ग्वालियर में आज शुक्रवार सुबह 6 बजे से रुक-रुक कर जबकि मुरैना जिले में तेज बारिश हुई। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है।