नवीनतम
सेंसेक्स 1092 अंको की गिरावट के साथ बंद हुआ
मुंबई (महामीडिया): आज शुक्रवार को सेंसेक्स 1092 अंक गिरकर 74,775 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 359 अंक गिरकर 23,547 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल-ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। कल बाजार बकरीद की वजह से बंद था।
कल शेयर बाजार बकरी ईद की छुट्टी की वजह से बंद था। इससे पहले 27 मई को सेंसेक्स 142 अंक की गिरावट के साथ 75,868 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 7 अंकों की गिरावट रही, ये 23,907 पर बंद हुआ। बैंकों के शेयर में सबसे ज्यादा बिकवाली रही थी।