भोपाल में डेढ़ करोड़ का अवैध कफ सिरप जब्त
भोपाल [ महामीडिया] राजधानी भोपाल के गांधीनगर इलाके स्थित डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में गुरुवार की रात एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से भारी मात्रा में अवैध नशीले कफ सिरप का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई देर रात करीब 12 बजे शुरू हुई जो तड़के सुबह 3 बजे तक जारी रही। जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ करोड़ रुपए कीमत का अवैध कफ सिरप इस फैक्ट्री से जब्त किया गया है। एसटीएफ अब तक कुल 10 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। मकान में ‘आफ कफ’ नाम की अवैध कफ सिरप तैयार की जा रही थी। इसी दौरान एसटीएफ ने दबिश देकर यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पैकेजिंग मशीन, लेबल और करीब 700 से ज्यादा पेटियां अवैध कफ सिरप जब्त की है।