कनाडा फुटबॉल विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
भोपाल [ महामीडिया] कनाडा फुटबॉल विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने आज सोमवार को साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। कनाडा ने पहली बार इस टूर्नामेंट का कोई नॉकआउट मैच जीता है। अब उसका सामना 4 जुलाई को नीदरलैंड और मोरक्को के विनर से होगा। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में आज सोमवार को खेले गए मैच के 90 मिनट तक कोई गोल नहीं आया। यहां तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं। इसके बाद एलिस्टेयर जॉनस्टन ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में डी के बाहर से गोल करके कनाडा को जीत दिला दी उन्हें सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।