चातुर्मास की शुरुआत 25 जुलाई से

चातुर्मास की शुरुआत 25 जुलाई से

भोपाल [ महामीडिया] चातुर्मास के पहले विवाह आदि शुभ मांगलिक कार्यों के लिए एक माह का समय शेष है। इस दौरान विवाह आदि मांगलिक कार्यों के कुल 17 मुहूर्त बताए जा रहे हैं। 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी और अगले चार माह मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर को देव प्रबोधिनी एकादशी से ही मांगलिक कार्यों का आरंभ होगा। इस बार ज्येष्ठ अधिकमास होने से विवाह आदि मांगलिक कार्यों के मुहूर्त काफी कम थे। पुरुषोत्तम मास समाप्त होने के बाद 25 जुलाई देवशयनी एकादशी तक मांगलिक कार्यों के लिए आखिरी एक माह बचा है।

सम्बंधित ख़बरें