निर्यात बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक तीन जुलाई को
भोपाल [ महा मीडिया]
उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उद्योग जगत के प्रतिनिधि तीन जुलाई को भारत के निर्यात को बढ़ाने के तरीकों पर एक बैठक कर चर्चा करेंगे। यह मुक्त व्यापार समझौतों के उपयोग में सुधार, लॉजिस्टिक्स व अनुपालन लागत को कम करने और देश के निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर केंद्रित होगी। इस बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया जायेगा ।