जगन्नाथ मंदिर में आज देवस्नान पूर्णिमा

जगन्नाथ मंदिर में आज देवस्नान पूर्णिमा

भोपाल [ महामीडिया] 

जगन्नाथ मंदिर में आज सोमवार को देवस्नान पूर्णिमादिवस मनाया जायेगा । विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ  रथ यात्रा से ठीक पहले मनाया जाने वाले इस पर्व पर भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र को स्नान कराया जाएगा। यह सालभर में एकमात्र अवसर होता है जब तीनों देवताओं को भक्तों के सामने स्नान कराया जाता है। भगवान को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडे जल के 108 घड़ों से स्नान कराया जाता है। मंदिर के उत्तर में स्थित सोने के कुएं से यह जल लाया जाता है। मान्यता है कि इस शाही स्नान समारोह से तीनों देवता बीमार पड़ जाते हैं और 15 दिन तक सार्वजनिक दर्शन से दूर रहते हैं। इस अवधि को ‘अनावसार’ काल कहा जाता है। यह ज्येष्ठ पूर्णिमा से आषाढ़ अमावस्या तक चलता है। इन दिनों में देवता भक्तों को दर्शन नहीं देते हैं। इसलिए वैकल्पिक प्रतिमाओं के रूप में मंदिर में भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र के पट्टा चित्रों की पूजा की जाती है। इन चित्रों को ही दर्शन के लिए रखा जाता है। 15 दिन के बाद भगवान ‘नवयौवन रूप’ में दर्शन देते हैं।

सम्बंधित ख़बरें