डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

भोपाल [ महा मीडिया] डीके शिवकुमार ने आज बुधवार को बेंगलुरु के लोक भवन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान वह हाथ में संविधान रखे हुए थे। शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था। वहीं जी परमेश्वर ने नए आज उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शिवकुमार के अलावा 13 विधायक भी शपथ ले रहे हैं। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता शामिल हुए । कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने पर फोन कर बधाई दी है । 

सम्बंधित ख़बरें