भूकंपों से वेनेजुएला के कई शहर तबाह

भूकंपों से वेनेजुएला के कई शहर तबाह

भोपाल [ महामीडिया] वेनेजुएला में हाल ही में आए शक्तिशाली भूकंपों के कारण राजधानी कराकस सहित कई शहरों और तटीय इलाकों में व्यापक तबाही मची है। कराकस, ला ग्वायरा , मिरांडा , अरागुआ और कारबोबो  में भारी नुकसान हुआ है। रिक्टर पैमाने पर क्रमशः 7.2 और 7.5 की तीव्रता वाले दो लगातार भूकंप आए जो पिछले एक सदी में देश में आए सबसे शक्तिशाली झटकों में से एक हैं।अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, ट्रेन और मेट्रो सेवाओं को नुकसान के कारण बंद कर दिया गया है। प्रभावित इलाकों में बिजली और संचार व्यवस्था भी ठप हो गई है। भूकंप इतने ताकतवर थे कि कई इमारतें तुरंत गिर गईं। लोग जान बचाने के लिए सड़कों पर भागते दिखे वहीं भूकंप के तुरंत बाद सड़कों पर ही घायलों का इलाज किया गया।

सम्बंधित ख़बरें