फ्रांस विमान हादसे में ग्यारह लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया] फ्रांस के नैन्सी शहर के पास टॉमब्लेन शहर में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोगों की मौत हो गई है। यह विमान पैराशूटिंग सिखाने वाले एक स्कूल का था। प्रशासन ने बताया कि इस हादसे में पायलट और सभी 10 यात्रियों की मौत हो गई है। फ्रांस के गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है। विमान में स्काईडाइविंग ट्रिप पर जा रहे लोगों का एक ग्रुप सवार था। अधिकारियों ने पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए मेडिकल और मनोवैज्ञानिक सहायता यूनिट बनाई है।