कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से पांच लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया] कोलकाता के तारातला इलाके में ट्रांसपोर्ट डिपो रोड स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से हुए भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना दोपहर के समय हुई, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका थी। यह हादसा तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम में हुआ है। गोदाम की छत दोपहर के आसपास अचानक ढह गई है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक कितने लोग फंसे हैं इसकी सटीक जानकारी है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है । कंक्रीट के भारी मलबे और लोहे के बीम को हटाने के लिए क्रेन व अन्य भारी मशीनें तैनात की गईं है।