महिला टी20 विश्व कप में आज इंग्लैंड का सामना वेस्टइंडीज से

महिला टी20 विश्व कप में आज इंग्लैंड का सामना वेस्टइंडीज से

भोपाल [ महामीडिया] 

महिला टी 20 विश्व कप में आज इंग्लैंड का सामना वेस्टइंडीज से होगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपने सभी तीनों मैच  जीते हैं। यह मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी। ग्रुप-B में शामिल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के 6-6 पॉइंट्स हैं। इंग्लैंड बेहतर रनरेट के हिसाब से टॉप पर मौजूद है। इंग्लैंड ने श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को हराया था। वहीं वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका से जीत दर्ज की है। टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 32 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इंग्लैंड ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं वेस्टइंडीज सिर्फ 9 मैच अपने नाम कर सकी जबकि एक मैच टाई रहा। संभावित टीम इस प्रकार है : 

इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, सोफिया डंकली, एलिस कैप्स, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।

वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), डेंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहजारा क्लैक्सटन, चिनेल हेनरी, जेनिलीया ग्लासगो, आलिया अलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक, अश्मिनी मुनिसर

सम्बंधित ख़बरें