आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का मैच कल

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का मैच कल

भोपाल [ महामीडिया] भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच यह आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का 23वां ग्रुप स्टेज मुकाबला 25 जून 2026 को खेला जाएगा। यह मुकाबला टूर्नामेंट के बेहद अहम चरण में हो रहा है जहाँ सेमीफाइनल की दौड़ रोमांचक हो चुकी है। टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के विरुद्ध मिली शानदार जीतों के बाद सेमीफाइनल की राह मजबूत करने के लिए भारत को इस मैच में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखना होगा। वहीं, बांग्लादेश के लिए भी टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा महत्वपूर्ण है। पहले दौर के आधे से अधिक मैच खेले जा चुके हैं लेकिन कोई भी टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है चारों स्थानों के लिए अभी भी कड़ी प्रतिस्पर्धा है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश शीर्ष दो स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, स्कॉटलैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला है।

सम्बंधित ख़बरें