यूरोप के 26 देश भीषण गर्मी की चपेट में
भोपाल [ महामीडिया] यूरोप इस समय भीषण लू की चपेट में है जिससे फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और इटली सहित कई देश प्रभावित हैं। इस प्रचंड गर्मी का मुख्य कारण 'हीट डोम' है उच्च दबाव का एक स्थिर क्षेत्र जो गर्म हवाओं को जमीन के पास जकड़ लेता है जिससे तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंच जाता है। फ्रांस में दो बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई जबकि स्पेन के ठंडे माने जाने वाले इलाके सान सेबेस्टियन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यूरोप के 26 देश भीषण लू की चपेट में हैं जिसके कारण कई क्षेत्रों में तापमान 40° C से 45° C के पार पहुंच गया है। सबसे अधिक प्रभावित देशों में फ्रांस, स्पेन, इटली, ब्रिटेन और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। इस भीषण गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई देशों ने आपातकालीन चेतावनी जारी कर दी है।