फिलिस्तीन में 20 हजार बच्चों की मौत से हड़कंप
भोपाल [ महामीडिया] संयुक्त राष्ट्र जांच आयोग की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2023 से अब तक फिलिस्तीन में 20 हजार से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है। इस रिपोर्ट में इजराइल पर गाजा और वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी बच्चों को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चों की टारगेटिंग किलिंग्स के पुख्ता सबूत मिले हैं। इजराइली सेना मानवता के विरुद्ध अपराध और युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं। 7 अक्टूबर 2023 के बाद से अभी तक 20 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी बच्चे मारे गए हैं और 44 हजार से अधिक घायल हुए हैं। इस दौरान कुल मौतों में लगभग 30% बच्चे शामिल रहे हैं ।