अमेरिकी सीनेट में ईरान युद्ध के विरुद्ध प्रस्ताव पास

अमेरिकी सीनेट में ईरान युद्ध के विरुद्ध प्रस्ताव पास

भोपाल [ महामीडिया] अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने ईरान युद्ध के विरुद्ध प्रस्ताव पास किया है। 50-48 वोटों से मंजूर हुए इस प्रस्ताव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए कहा गया है। इससे पहले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में भी इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है।1973 के वॉर पॉवर्स एक्ट के बाद यह पहला मौका है जब अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों ने किसी राष्ट्रपति से युद्ध जैसी कार्रवाई खत्म करने की मांग की है। वोटिंग के दौरान चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया जिससे ट्रम्प की पार्टी के भीतर बढ़ती बागवत भी सामने आई है।

 

सम्बंधित ख़बरें