भारत और रूस के बीच न्यायिक सहयोग के क्षेत्र में समझौता
भोपाल [ महा मीडिया]
न्यायिक सहयोग के क्षेत्र में भारत के सुप्रीम कोर्ट और रूसी संघ के सुप्रीम कोर्ट के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। चीफ जस्टिस सूर्य कांत और रूसी संघ के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस इगोर क्रासनोव ने मॉस्को में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। रूसी संघ के सुप्रीम कोर्ट में बोलते हुए चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि अलग-अलग कानूनी परंपराओं से विकसित होने के बावजूद भारत और रूस की शीर्ष अदालतों के सामने एक जैसी चुनौती है। तेजी से हो रहे तकनीकी और सामाजिक बदलावों के साथ तालमेल बिठाते हुए न्याय व्यवस्था में जनता का भरोसा बनाए रखना जरुरी है। मॉस्को में हुए इस समझौते का मुख्य उद्देश्य अदालतों के आधुनिकीकरण और न्याय वितरण प्रणाली को मजबूत करना है।