कालभैरव मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव होगा
भोपाल [ महामीडिया]
श्रावण महीने की शुरुआत से कालभैरव मंदिर में दर्शन व्यवस्था में सुधार किया जायेगा । इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति अभी से तैयारी शुरू कर दी है । दर्शन की नई व्यवस्था यह की जा रही है कि दो की बजाय दर्शन के लिए तीन कतार का प्रबंध किया जाएगा। इनमें से पहली कतार निःशुल्क सामान्य दर्शनार्थियों के लिए रहेगी। दूसरी कतार 500 रुपए सशुल्क वाले दर्शनार्थियों के लिए और तीसरी कतार प्रोटोकॉल वीआईपी वाले श्रद्धालुओं के लिए। कालभैरव मंदिर भगवान शिव के उग्र रूप काल भैरव को समर्पित प्रमुख हिंदू तीर्थस्थल हैं। देश में दो सबसे प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित हैं जिन्हें शहर का कोतवाल (रक्षक) माना जाता है।