मानसून म.प्र.पहुंचा
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. और गुजरात में आज बुधवार को 9 दिन की देरी से मानसून पहुंच गया है । मानसून अगले 4 दिन में पूरे राज्य को कवर कर सकता है। इसी के साथ मानसून ने अब देश के 22 राज्यों को कवर कर दिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। मध्य प्रदेश में आज बुधवार को मानसून की एंट्री हो गई है । मौसम विभाग ने इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है। मानसून बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, सिवनी के रास्ते पहुंचा है।