जूनागढ़ सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग मरे

जूनागढ़ सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग मरे

भोपाल [ महा मीडिया]गुजरात के जूनागढ़ जिले में आज शनिवार सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसा माजेवाड़ी गांव के पास उस समय हुआ जब बनासकांठा जिले का परिवार एक रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने के लिए सोमनाथ जा रहा था। कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई है।  हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह पता नहीं चली है।

सम्बंधित ख़बरें