भारत का एस्सार समूह अमेरिका में स्टील प्लांट लगाएगा

भारत का एस्सार समूह अमेरिका में स्टील प्लांट लगाएगा

भोपाल [ महा मीडिया] 

भारत का एस्सार समूह अमेरिका के आयोवा में  एक बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा। ट्रंप ने इसे अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बताया है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में यह घोषणा की। इस दौरान एस्सार समूह के रवि रुइया और उनके बेटे रेवंत रुइया भी उपस्तिथ थे। कंपनी का लक्ष्य इस स्टील प्लांट में 2030 तक उत्पादन शुरू करना है। इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता करीब 1 करोड़ टन स्टील की होगी। स्टील बनाने के लिए जरूरी लौह अयस्क मिनेसोटा में तैयार की जा रही नई खदान से आएगा। इस खदान से हर साल करीब 75 लाख टन लौह अयस्क का उत्पादन होने की संभावना  है।

सम्बंधित ख़बरें