विश्व अनुवाद दिवस कल
मैहर [ महा मीडिया]
विश्व अनुवाद दिवस कल हर साल 30 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन बाइबल के अनुवादक संत जेरोम की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है जिन्हें अनुवादकों का संरक्षक संत माना जाता है। इस दिन का उद्देश्य राष्ट्रों को जोड़ने, शांति और संवाद को बढ़ावा देने में अनुवादकों और भाषा पेशेवरों के योगदान को सम्मानित करना है। 2017 में इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस घोषित किया गया था।