लगातार दूसरे दिन कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी
मुंबई [महा मीडिया]
कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से उबाल आना शुरू हो गया है। गहराते भू-राजनीतिक तनाव और तेल की सप्लाई बाधित होने की चिंताओं के कारण लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। । तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड $107 और डब्ल्यूटीआई क्रूड $94 प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।