भारत ने अमेरिका के दावे को गलत बताया

भारत ने अमेरिका के दावे को गलत बताया

मुंबई [महामीडिया] 

भारत ने अमेरिका के उस दावे को रद्द कर दिया है जिसमें कहा गया है कि भारतीय उद्योगों में जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता है। वाणिज्य विभाग ने कहा कि भारत के किसी भी सेक्टर में ऐसी स्थिति नहीं है। विभाग ने जोर देकर कहा कि व्यापार से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार समझौते की बातचीत के जरिए किया जाना चाहिए।दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा था। अमेरिका का आरोप है कि भारत में जरूरत से ज्यादा औद्योगिक उत्पादन क्षमता है। अमेरिका ने यह भी कहा है कि अगर नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच व्यापार समझौता हो जाता है तो टैरिफ की दर घटाकर 17 प्रतिशत  की जा सकती है।

सम्बंधित ख़बरें