राष्ट्रीय दुग्ध दिवस आज
भोपाल [महामीडिया]
आज 26 नवंबर को भारत में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन भारत में "श्वेत क्रांति के जनक" कहे जाने वाले वर्गीज़ कुरियन की जयंती के सम्मान में मनाया जाता है। कुरियन के 'ऑपरेशन फ्लड' और सहकारी मॉडल ने भारत को दूध की कमी वाले देश से दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। यह दिन दूध के पोषण महत्व, ग्रामीण आजीविका और पशुपालकों के योगदान को सराहने के लिए मनाया जाता है।