कोलंबिया बंधक मामले में चार अपराधी गिरफ्तार
भोपाल [ महामीडिया] कोलंबिया के कार्टाजेना शहर के एक सुपरमार्केट में हथियारबंद हमलावरों ने करीब 16 घंटे तक लोगों को बंधक बनाकर रखा। सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाकर अंदर फंसे सभी 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।इस दौरान एक हमलावर मारा गया जबकि 4 को गिरफ्तार किया गया। शुरुआत में करीब 30 लोगों को बंधक बनाया गया था। कई घंटे तक चली बातचीत के बाद 10 लोगों को पहले ही रिहा करा लिया गया था। इसके बाद भी करीब 20 लोग सुपरमार्केट के अंदर फंसे हुए थे। हालात संभालने के लिए राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला खुद कार्टाजेना पहुंचे थे।