स्पेसएक्स और टेस्ला का विलय होगा

स्पेसएक्स और टेस्ला का विलय होगा

भोपाल [ महा मीडिया] स्पेसएक्स और टेस्ला के संभावित विलय को लेकर बातचीत तेज हो गई है कुछ आकलनों के अनुसार इस की घोषणा करीब 300 लाख करोड़ रुपए में हो सकती है।  इस की घोषणा दिसंबर में संभव मानी जा रही है हालांकि अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है। विलय के लिए दोनों कंपनियों ने एक कमेटी बनाई है।इसे इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर बताया जा रहा है जिसकी घोषणा दिसंबर में हो सकती  है। विलय के लिए दोनों कंपनियों ने तीन निवेशक बैंकों को नियुक्त किया है। इस डील के फाइनेंशियल पहलुओं को सुलझाने के लिए दुनिया के तीन बड़े निवेशक बैंकों को जोड़ा गया है। मॉर्गन स्टेनली और गोल्डमैन सैक्स स्पेसएक्स को सलाह दे रहे हैं। एवरकोर को टेस्ला के लिए  मॉडल तैयार करने का कार्य सौंपा गया है । 

सम्बंधित ख़बरें