जनगणना के लिए प्रशिक्षण सम्मलेन आज से भोपाल में शुरू
भोपाल [ महामीडिया] जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर आज 25 नवंबर को भोपाल की आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में सुबह 10:30 बजे से प्रशिक्षण सम्मलेन शुरू हो चूका है। इस कान्फ्रेंस में संभागायुक्त, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और जनगणना कार्य से जुड़े अपर कलेक्टर (एडीएम), अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम), जिला योजना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी शामिल हो रहे हैं।