सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के विरुद्ध जांच का आदेश रद्द किया
भोपाल [ महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को राहुल गांधी की जांच का आदेश रद्द कर दिया है। यह आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI और ED को दिया था। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने मामला फिर हाईकोर्ट भेज दिया है। हाईकोर्ट अब राहुल गांधी को पक्षकार बनाएगा और उनका पक्ष सुनने के बाद नया आदेश जारी करेगा ।