सुप्रीम कोर्ट से तमिलनाडु सरकार ने माफी मांगी

सुप्रीम कोर्ट से तमिलनाडु सरकार ने माफी मांगी

मुंबई [महा मीडिया] 

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के विवाद को लेकर तमिलनाडु  सरकार ने आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी है । मदुरै कलेक्टर ने बताया कि सरकार ने दीपथून यानी पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन देवस्थानम  मंदिर प्रशासन ने उसे रोका।मंदिर प्रशासन का कहना था कि दीपथून पर दीप जलाना स्थापित परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों के विरुद्ध  है इसलिए दीप केवल उचि पिल्लैयार मंदिर के पास पारंपरिक स्थान पर जलाया गया। 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि कार्तिक पूर्णिमा पर दीप जलाया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें