भोपाल में ठंड के चलते कई निजी स्कूलों के समय में बदलाव
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में ठंड बढ़ने के चलते कई निजी स्कूलों ने अपने समय में बदलाव किया है जबकि पूरे जिले के लिए एक समान नया सरकारी आदेश सामने नहीं आया है।भोपाल और आसपास के इलाकों में पारा गिरने से सुबह के समय ठंड का असर तेज हो गया है जिससे बच्चों ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। भोपाल में बढ़ती ठंड के चलते कई निजी स्कूलों ने अपने समय में बदलाव किया है जहाँ कुछ संस्थानों ने सुबह की कक्षाएं 7:50 बजे से शुरू करने का निर्णय लिया है।