चांदी तेरह महीने की सबसे कम कीमत पर

चांदी तेरह महीने की सबसे कम कीमत पर

भोपाल [ महा मीडिया] चांदी 9,103 रुपए सस्ती होकर 1.43 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। यह पिछले 13 महीने में चांदी का सबसे कम भाव है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत भी 3,653 रुपए घटकर 1.21 लाख रुपए पर आ गई है। सोना अपने ऑलटाइम हाई 1.76 लाख रुपए से करीब 32% सस्ता हो चुका है जबकि चांदी 3.80 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई से करीब 63% नीचे आ गई है। डॉलर की मजबूती, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और ब्याज दरें बढ़ने की आशंकाओं के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें