शेयर बाजार डेढ़ हजार की रिकॉर्ड बढ़त पर बंद

शेयर बाजार डेढ़ हजार की रिकॉर्ड बढ़त पर बंद

मुंबई [महामीडिया] 

आज बुधवार 25 नवंबर  को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल आया जहां सेंसेक्स 1,502.29 अंक चढ़कर 83,938.28 पर और निफ्टी 50 469.60 अंक बढ़कर 25,819.25 पर बंद हुआ। यह तेजी 23 नवंबर की बड़ी गिरावट की भरपाई करते हुए बाजार को नौ महीने के उच्च स्तर के करीब ले गई। बड़े सूचकांकों की तेज रिकवरी के बावजूद एनएसई पर गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़ने वाले शेयरों से अधिक रही। बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में मजबूत लिवाली देखने को मिली। निफ्टी एफएमसीजी करीब 3.8% उछला जबकि बैंक निफ्टी में भी 1,100 अंक से अधिक की बढ़त रही। 

सम्बंधित ख़बरें