बिना डेटा वाले मोबाइल रीचार्ज सस्ता होगा
भोपाल [ महा मीडिया] बिना डेटा वाले मोबाइल रीचार्ज प्लान सस्ते हो सकते हैं। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण इस पर काम कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है- ‘डेटा नहीं चाहिए, तो उसका पैसा क्यों दें ?’ ट्राई ने इस पर सभी पक्षों से सुझाव मांगे हैं फिर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। अभी कंपनियां सीमित समय के लिए ही ‘केवल कॉल-एसएमएस’ पैक देती हैं। इससे कई ग्राहकों को मजबूरी में डेटा वाला महंगा प्लान लेना पड़ता है। अब ट्राई ने प्रस्ताव दिया है कि कंपनियां जितने दिनों की वैधता जैसे 7, 28, 56 या 84 दिन का डेटा वाला प्लान लाती हैं उतनी ही अवधि का ‘केवल कॉल व एसएमएस’ वाला प्लान भी लाना होगा। मोबाइल प्लान्स में 50-70% खर्च डेटा का होता है इसलिए नया नियम लागू होने पर सिर्फ कॉल-एसएमएस वाले प्लान की कीमत आधी से भी कम हो सकती है। उदाहरण के लिए 300 रुपए का प्लान 100 से 150 रुपए में मिल सकता है।