इंदौर में म.प्र. प्रीमियर लीग का आयोजन आज से
भोपाल [ महामीडिया]
इंदौर में पहली बार म.प्र. प्रीमियर लीग (MPL) का आयोजन आज से शुरू होने जा रहा है। टी-20 फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट का यह तीसरा संस्करण है, लेकिन पहली बार मुकाबले क्रिकेट प्रेमियों के शहर इंदौर में खेले जाएंगे। बीते दो सीजन की सफलता के बाद अब यह लीग मध्य प्रदेश क्रिकेट का बड़ा मंच बन चुकी है जहां से कई खिलाड़ी आईपीएल तक का सफर तय कर चुके हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज शाम 7:30 बजे ग्वालियर चीता और उज्जैन फाल्कंस के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 4 जून से रोजाना दो से तीन मुकाबले होंगे।