महर्षि संस्थान संस्कृति और संस्कार के वाहक : ब्रह्मचारी गिरीश जी

महर्षि संस्थान संस्कृति और संस्कार के वाहक : ब्रह्मचारी गिरीश जी

भोपाल [ महामीडिया ] दो दिवसीय महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का ऑनलाइन शुभारंभ करते हुए महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "भारतीय संस्कृति हमारे संस्कारों की दाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चे कुछ अभ्यास करेंगे, कुछ साधना करेंगे, कुछ प्रस्तुति देंगे जिसके द्वारा उन्हें संस्कृति का ज्ञान प्राप्त होगा और अपनी भारतीय संस्कृति में ढलकर संस्कारवान, ओजस्वी और  तेजस्वी चेतनावान होंगे। यही हमारे महर्षिजी महेश योगी जी का उद्देश्य था। यही बच्चे आगे चलकर परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के वैदिक सांस्कृतिक एवं विश्व शांति का संदेश पूरे विश्व में फैलाने में हम सभी के सहायक होंगे।"

इस अवसर पर ब्रह्मचारी गिरीश जी ने कहा कि "हम सकारात्मकता के विकास के लिए, सतोगुण के विस्तार के लिए और विश्व शांति की स्थापना के लिए पूरे विश्व में एक ग्लोबल नेटवर्क बनाकर सकारात्मक समाचारों का प्रसारण प्रारंभ करेंगे।"

दो दिवसीय महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ आज 8 अक्टूबर को प्रारंभ हुआ है जो कि कल 9 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में अन्य अतिथि के रूप में महर्षि विद्यालय समूह के श्री विजय रत्न खरे (निदेशक संचार एवं जनसंपर्क) ,श्रीमती रीता प्रकाशम (सयुंक्त निदेशक संचार एवं जनसंपर्क ) एवं रामदेव दुबे (संयुक्त निदेशक राष्ट्रीय कार्यालय ) उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस के अंतर्गत कनिष्ठ वर्ग कक्षा 1 से 5 के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत  सात क्षेत्रों के 33 महर्षि विद्यालयों के 214 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिताओं को दो वर्ग में विभाजित किया गया था जिसके अंतर्गत कमल वर्ग में कक्षा एक और दो के विद्यार्थी, गैंदा वर्ग मैं कक्षा तीन, चार और पांच के विद्यार्थियों ने भाग लिया।     

आज के कार्यक्रम में एकल नृत्य प्रतियोगिता, समूह नृत्य प्रतियोगिता, बहूरूप वस्त्रधारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्णायकगण के रूप में आदरणीय सुश्री रुचि राजपूत (श्रेष्ठ गरबा नृत्यांगना), सुश्री अभिलाषा तिवारी शास्त्रीय नृत्यांगना) उपस्थित थीं। 

इसके पश्चात बच्चों ने एक से बढ़कर एक विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को मंच पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों द्वारा उत्तम प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य डॉ. जे पी शर्मा एवं संयोजक श्रीमती सीमा सरकार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

सम्बंधित ख़बरें