नवीनतम
एसबीआई कार्ड के नए नियम एक जुलाई से
भोपाल [ महामीडिया]
एसबीआई कार्ड ने इन दोनों क्रेडिट कार्ड्स PhonePe SBI Credit Card PURPLE या PhonePe SBI Credit Card SELECT BLACK के रिवॉर्ड प्रोग्राम में बदलाव करने की घोषणा की है। नए नियम 1 जुलाई 2026 से लागू होंगे जिसके बाद कई तरह के खर्चों पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स कम हो जाएंगे जबकि कुछ श्रेणियों के लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। PhonePe SBI Credit Card PURPLE पर फिलहाल PhonePe के जरिए किए गए खर्चों पर हर महीने अधिकतम 1,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर भी यही सीमा लागू है।