संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
भोपाल [ महा मीडिया] संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने आज गुरुवार सुबह 10:30 बजे मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई और अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोप को लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध विरोध जताया।
राज्यसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़ा पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक 2026 पेश किया जाएगा। इस पर करीब सात घंटे चर्चा होने की संभावना है।