कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट
भोपाल [ महामीडिया] भारत के 15 से अधिक राज्यों में 29 मई से 5 जून के बीच प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया गया है । इस दौरान भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है और देश के करीब 80 प्रतिशत हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मध्य प्रदेश में 6 जिलों में दिन में हीटवेव चलेगी जबकि शाम को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में 12 जिलों में बारिश हो सकती है। यहां आंधी का भी अलर्ट है। यूपी में बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और चंदौली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई है।